"".

Flickr Images

रिटायरमेंट नियमों में होगा बदलाव, मोदी सरकार ने दिए आदेश

रिटायरमेंट नियमों में होगा बदलाव, मोदी सरकार ने दिए आदेश


रिटायरमेंट को लेकर मोदी सरकार बड़ा फैसला लेने जा रही हैं। इस फैसले से लाखों कर्मचारियों को फायदा हो सकता हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सरकार सेना के जवानों और अधिकारियों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने पर विचार कर रही है।खबर के अनुसार रक्षा मंत्रालय सेना में अतिकुशल लोगों को लंबे समय तक साथ रखने की नीति पर काम कर रही है। बहुत जल्द इसको लेकर आदेश जारी किया जा सकता हैं। इस बदलाव से कर्मचारियों को काफी लाभ पहुंच सकता हैं।आपको बता दें की भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना में समकक्ष अधिकारियों को रिटायरमेंट की मौजूद उम्र 54 साल को बढ़ाकर 57 साल करने की योजना है। वहीं बिग्रेउियर और उनके समकक्ष अधिकारियों की मौजूदा रिटायरमेंट उम्र 56 साल से बढ़ाकर 58 साल किया जा सकता हैं। मिली जानकारी के अनुसार मोदी सरकार मेजर जनरलों की मौजूदा रिटायरमेंट की उम्र 58 साल से बढ़ाकर 59 साल कर सकती हैं। जबकि लेफ्टिनेंट जनरल की रिटायमेंट की आयु पहले की ही तरह 60 साल रहेगी। इस बदलाव पर सरकार बहुत जल्द मुहर लगाएगी।