हिन्दू एकता निर्माण संघ राष्ट्रीय महा मंत्री घनश्याम सिकरवार के निर्देशानुसार रिपब्लिक चैनल के संपादक की गिरफ्तारी के विरोध में हिन्दू वादी संगठनों ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन|
पाली - यहां मण्डावर के सभी हिंदूवादी संगठनों ने शुक्रवार सायं श्री निर्गुण जी महाराज महंत सरयू दास के नेतृत्व में मंदिर परिसर में महाराष्ट्र सरकार द्वारा रिपब्लिक भारत चैनल के संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में एक बैठक आयोजित की गई ।बैठक में मण्डावर ब्राह्मण समाज अध्यक्ष डॉ.अजय शर्मा ने सभी हिंदू वादी संगठनों को संबोधित करते हुए कहां की रिपब्लिक भारत के संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी मीडिया की आजादी का गला घोटने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा मीडिया की आजादी को छीनने का प्रयास किया गया है जिसको किसी भी सूरत में हिंदूवादी संगठन बर्दाश्त नहीं करेंगे। इनके अलावा सभी हिंदूवादी संगठनों ने एक सुर में कहा कि हिंदुओं तथा देश के प्रति निष्ठावान रिपब्लिक भारत मीडिया द्वारा सभी मुद्दों पर आवाज उठाई जाती है। वो चाहे पोलघर में हुई संतों की हत्या हो या फिर उद्वव ठाकरे सरकार द्वारा किया गया अत्याचार आदि मुद्दों पर रिपब्लिक भारत चैनल द्वारा अपनी आवाज उठाता रहता है हम सभी गोस्वामी की गिरफ्तारी का विरोध करते हैं। बैठक में रिपब्लिक चैनल संपादक की गिरफ्तारी के विरोध में महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया गया । इस अवसर पर पीठ के महंत सरयू दास महाराज ,संघ के संस्था प्रमुख योगेश अग्रवाल,मनमोहन दीक्षित, टीटू झालानी, डबली पंडित ,सुशील टीटीई, भोली शर्मा ,अशोक शर्मा ,लाला मण्डावर,राजेश साहू सहित अनेक लोग मौजूद थे हिन्दू एकता निर्माण संघ सहित अन्य जने मौजूद थे|
सवादाता हरिसिह राजगूरू पाली

