"".

Flickr Images

निर्वाचन अधिकारी अंश दीप व पुलिस अधीक्षक मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रकिया का जायजा लिया

पाली निर्वाचन अधिकारी अंश दीप व पुलिस अधीक्षक राहुल कोटोकी ने जिले में पँचायत चुनाव के प्रथम चरण में पंचायत समिति रानी, देसूरी व बाली के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रकिया का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने तीनों पँचायत समितियों में प्रथम चरण में जिला परिषद व पँचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए सोमवार को प्रातः शुरू हुए मतदान का मोके पर जाकर निरीक्षण किया । उन्होंने एरिया व जोनल मजिस्ट्रेट से जानकारी लेकर मतदान केंद्रों पर कोविड 19 गाइड लाइन की पालना सख्ती से करने को कहा। 


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में मतदान प्रक्रिया शातिपूर्ण तरीके से चल रही है मतदाताओं को अपने मत का उपयोग करना चाहिये इसके लिए प्रशासन द्वारा जागरूकता रथ जिले में चलाकर मतदाताओं को अपने मताधिकार के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक कोटोकी ने मतदाताओं की पहचान करने व भयमुक्त वोटिंग के निर्देश पुलिस कार्मिको को दिये। दोनों अधिकारियों ने बीजापुर व भाटुंद के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया ।इस मौके पर अतिरिक्त ब्रिजेश सोनी सहित चुनाव से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।