कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो बैठकें करेंगे. पहली बैठक में पीएम कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. इन राज्यों में केरल, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ शामिल हैं
देश भर में कोरोना के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. कोरोना का संक्रमण रोकने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है, लेकिन अब तक इसमें खास कामयाबी नहीं मिल पाई है. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो बैठकें करेंगे. वैक्सीन को लेकर होने वाली बैठक में पीएम कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे.
इन राज्यों में केरल, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ शामिल हैं. यह मीटिंग सुबह 10.30 से 12 बजे के बीच होगी. दूसरी मीटिंग में पीएम मोदी मुख्यमंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिलेंगे और कोविड-19 वैक्सीन को बांटने को लेकर चर्चा करेंगे.
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अहमदाबाद में नाइट कर्फ्यू 7 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है. कर्फ़्यू रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा. इस दौरान शादी या किसी भी धार्मिक प्रसंग को अनुमति नहीं दी जाएगी. शादी जैसे समारोह को दिन में ही ख़त्म करना होगा. गुजरात सरकार ने शादी, रिसेप्शन और अन्य समारोहों में 100 लोगों के शामिल होने की इजाजत दी है. वहीं अंतिम संस्कारों में 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है.
कहां कितने केस
दिल्ली
पिछले 24 घंटे में 4454 केस
पिछले 24 घंटे में मौतें- 121
24 घंटे में ठीक हुए मरीज- 7216
एक्टिव केस - 37329
उत्तराखंड
आज के कुल पॉजिटिव केस - 376
कुल -71632
कुल एक्टिव केस - 4298
मौतें - 1162
राजस्थान
आज कुल पॉजिटिव केस- 3232
जयपुर में मामले- 599
मौतें- 19
गुजरात
आज के नए कोरोना मामले- 1487
राज्य में कुल मामले- 1.98 लाख
आज कितनी मौतें- 17
राज्य में कुल मौतें- 3876

