राजकीय माध्यमिक विद्यालय भबाण का सी.बी.ई.ओ. मारवाड़ जंक्शन द्वारा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण।
पाली :- मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मारवाड़ जंक्शन शंकर सिंह उदावत द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय बभाण का औचक निरीक्षण किया। उदावत ने विद्यालय के शाला दर्पण, आई सी टी लेब, पोषाहर स्टॉक, हाउस होल्ड सर्वे, नामांकन, नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, वृक्षारोपण, रोकड़ पंजिका, प्रवेश उत्सव कार्यक्रम, सर्विस बुक, स्माइल कार्यक्रम आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। विद्यालय का समस्त रिकॉर्ड संधारित पाया गया। मगरा क्षेत्र के अंतिम शोर में स्थित विद्यालय जहां नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं है, में समस्त कार्मिक उपस्थित पाये जाने पर स्टॉफ की प्रशंसा की, विद्यालय परिवार द्वारा सी बी ई ओ साहब का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रधान हजारीमल मौर्य, भंवर लाल परिहार, फ़तेह सिंह राठौड़, भरोसराम यादव, देवीलाल मांजू, बीजराज, सीताराम, गनी मोहम्मद सोलंकी आदि उपस्थित थे।