"".

Flickr Images

हाउसिंग बोर्ड स्थित राजकीय माध्यमिक विधालय आवासन मंडल में स्वाधीनता दिवस सोशियल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया।


पाली :- पाली शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित राजकीय माध्यमिक विधालय आवासन मंडल में स्वाधीनता दिवस सोशियल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया गया, इस मोके पर संस्थाप्रधान शान्ति लाल सोनी ने घ्वजारोहण कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी। इस मोके पर सोनी ने कहा कि हम सभी को मिलकर देश को प्रगतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में अजय कुमार राजपुरोहित, भगवानदास बाबानी, जया कर्मचंदानी, तेजकंवर राठौड, स्नेहा चौधरी, सोना सिंधी, विक्रम सिंह परिहार, अनिता आदि मौजूद रहे।