"".

Flickr Images

इंदरवाडा में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 74 वे स्वतंत्रता दिवस को कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना करते हुए हर्षोल्लास से मनाया।


पाली :- निकटवर्ती इंदरवाडा में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 74 वे स्वतंत्रता दिवस को कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना करते हुए हर्षोल्लास से मनाया गया। व्याख्याता कल्याण सिंह टेवाली ने बताया कि मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती कन्या देवी, विशिष्ट अथिति उपसरपंच अखेराज सिंह सोनिगरा, समाजसेवी ढलाराम चौधरी एवं  प्रधानाचार्य मिश्रीलाल मकवाना ने ध्वजारोहण किया । इस अवसर पर मोहनलाल मारू, ग्राम विकास अधिकारी अजीत सिंह, व्याख्याता भगवान सिंह, मांगीलाल रांगी, महेंद्र पटेल, सुरेश आदरा, मनदीप सिंह भुल्लर, अर्जुन सिंह, ललित राजपुरोहित, भलाराम मोबारसा, ऋषिकेश गर्ग, , गोमद राम हुड्डा आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यालय में वृक्षारोपण भी किया गया । इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण का महत्त्व बताकर जागरूक किया गया।