"".

Flickr Images

रेलवे प्रशासन और साई सेवा संस्थान ने रेलवे मारवाड़ जंक्शन पर प्रवाशियो को ले जा रही ट्रेन में बाटे भोजन और पानी।


पाली : मारवाड़ जंक्शन लॉक डाउनलोड वैश्विक कोरोना महामारी के मध्य नजर 22 मार्च के बाद पहली बार मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लखनऊ अहमदाबाद विशेष रेलगाड़ी जो मजदूरों को प्रवासियों को लेकर जा रही थी कुछ देर के लिए मारवाड़ जंक्शन स्टेशन पर रुकी, तो रेलवे प्रशासन मारवाड़ जंक्शन एवं साईं सेवा संस्थान के द्वारा रेलवे यात्रियों को प्रत्येक कोच में खाना और पानी वितरित किया गया, जानकारी के अनुसार विशेष रूप से शुरू की गई राज्य सरकार द्वारा इस यात्रियों को ले जा रही ट्रेन को राहत प्रदान करने के लिए रेलवे प्रशासन और साईं सेवा संस्थान द्वारा प्रत्येक कोच में 54 भोजन और पानी की बोतल कुल मिलाकर 1200 भोजन के पैकेट प्रदान किए गए, गौरतलब रहे कि साईं सेवा संस्थान मारवाड़ जंक्शन बीते 27 वर्षों से संपूर्ण मारवा जंक्शन क्षेत्र में अभूतपूर्व समाज सेवा जन हितकारी सेवा में लगी है, जो वास्तव में अद्वितीय है कोरोना महामारी में यह संस्था अपने सैकड़ों पदाधिकारियों के साथ 24 घंटे जन जागरूकता अभियान में जुटी हुई है।



कैलाश भाटिया मारवाड़ जंक्शन