सुमेरपुर विधायक ने किया दौरा, कोरोना वायरस बचाव राहत कार्यो की जानकारी ली।
पाली : सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के ढोला, मांडल, चांचौड़ी, खरोकड़ा, किरवा और गुंदोज गांवो का दौरा कर कोरोना बचाव राहत कार्यो की जानकारी ली। ढोला में एक कोरोना पोजेटिव मरीज मिलने के बाद से पूरा गांव सील था उस परिस्थिति में गांव में चिकित्सा, पुलिस, प्रशासन और पंचायत कर्मियों और समाजसेवकों ने जो व्यवस्था संभाली जिससे आज पूरा गांव सुरक्षित हुआ उसके लिए पंचायत में उपस्थित सभी कार्मिको का अभिनंदन किया और गांव में चलाए जा रहे राहत और सेवा कार्यो की जानकारी ली। ग्राम पंचायत मांडल में सरपंच सुराराम माली और चांचौड़ी में सरपंच पूनमसिंह राजपुरोहित से पंचायत में जाकर राहत कार्यो की जानकारी ली और लॉक डाउन अवधि में व्यवस्था बनाए रखने और गरीब असहाय परिवारों की सेवा और भोजन उपलब्ध करवाने हेतु निर्देशित किया। गांव खरोकड़ा में भाजपा मंडल अध्यक्ष हुकमसिंह खरोकड़ा और किरवा में सरपंच और मगाराम, जेठाराम सीरवी से गांव की राहत कार्यो और व्यवस्था पर चर्चा कर असहाय परिवारों को सुविधा उपलब्ध करवाने कहा। ग्राम पंचायत गुंदोज में पारस सीरवी भामाशाह परिवार द्वारा आइसोलेशन केंद्र बनाया गया उसका निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी और संकट की घड़ी में सहयोग करने वाले भामाशाओ का धन्यवाद दिया। इस दौरान पूनमसिंह परमार, धनसिंह राजपुरोहित, हुकमसिंह खरोकड़ा, छोगसिंह मांडल, धनाराम चौधरी चांचौड़ी, सोहन सिंह भेापाजी श्रवण सिंह राव, नादाना भाटान, अशोक राजपुरोहित, रणजीत सिंह, हरि सिंह, प्रवीण सिंह, नरपत सिंह आदि मौजूद रहे।

