"".

Flickr Images

मेघवाल ओखाराम बोस ने अंबेडकर जयंती के बारे में समस्त युवा टीम  को Voice Record द्वारा संबोधित किया।

भिनमाल : मेघवाल ओखाराम बोस ने अंबेडकर जयंती के बारे में समस्त युवा टीम  को Voice Record द्वारा  संबोधित किया। आज सबसे पहले आज ही के दिन 13 अप्रैल 1919 को हुए जलिया वाले बाग हत्याकांड में शहीद हुए सभी वीर सपूतों को शत-शत श्रद्धांजलि अर्पित की गई, उसके बाद कल 14 अप्रैल को बाबा साहब बी आर अंबेडकर की जयंती के बारे में  संबोधित किया प्रदेश सलाहकार ओखाराम बोस ने बताया कि आज कई संगठनो द्वारा एक साथ संबोधित किया ज्ञात रहे मेघवाल ओखाराम बोस नेहरू युवा केन्द्र मे ग्रामीण युवा मंडल अध्यक्ष है युवा कार्यक्रम एव खेल मंत्रालय भारत सरकार प्रदेश सलाहकार राजस्थान मदर फादर फाउंडेशन भारत,ब्लॉक प्रभारी मीडिया विभाग नर्सिंग, छात्र संगठन भारत, जिला उपाध्यक्ष बहुजन   युवा टीम जालोर, प्रदेशाध्यक्ष मेघवाल समाज विकास संगठन राजस्थान, रक्तकोष फाउंडेशन सदस्य भारत,सभी संगठनो के तौर पर बताया कि सभी देशवासी व पुरा विश्व आज कोरोना वायरस  जैसी भयंकर महामारी को देखते हुए सभी देशवासी  घर पर रहकर बाबा साहब अंबेडकर की जयंती मनावे, धारा 144 का पालन करें घर पर रहे सुरक्षित रहें स्वस्थ रहें और एक प्रतिज्ञा भी ले  कि  प्रत्येक घर पर 14 अप्रैल को पक्षियों के दाना पानी के लिए एक एक परिंडा जरूर लगाएं, गाय व बैसहारा  पशुओ  को दाना पानी की व्यवस्था करावे, अपने आसपास गरीब लोगों की सेवा करें और खाद्य सामग्री उपलब्ध करावे। इस वैश्विक कोरोना  महामारी को देखते हुए अध्यक्ष ओखाराम बोस ने बताया कि बाबा साहब की जयंती के शुभ अवसर पर  एक मोमबत्ती डॉक्टर, प्रशासन, अध्यापक, सफाई कर्मचारी, व सोशल वर्कर व नर्स का हौसला अफजाई के लिए जरूर जलाएं और सभी को अपने घर पर रहने की सलाह दी।बॉस ने बताया कि सभी नशे की प्रवृत्ति को त्याग दें अपने बच्चों व  संविधान पढ़े वह बाबा साहब और महापुरुषों की जीवनी पड़े। अपने बच्चों के कैरियर शिक्षा के उच्च शिक्षा के क्षेत्र मे जाने हेतु प्रोत्साहित करे, ओकेश ने बताया कि घर से बाहर जाने से बचे। स्वच्छता ही स्वास्थ्य है, घर पर ही रहे व बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष्य मे  बाबासाहब के मूल मंत्रो का पालन करे -शिक्षित बनो,संगठित रहो,संघर्ष करो।