"".

Flickr Images

ईटन्दरा मेडंतियान मे निशुल्क गेंहू  वितरण किया।

पाली : पाली जिले के रानी तहसील के ईटन्दरा मेडंतियान गांव मे राज्य सरकार के आदेश की पालना करते हुए ईटन्दरा मेडतियान में भी नि शुल्क गेहूँ वितरित किए, लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए सभी महिलाओं व पुरुषों को एक -एक मीटर की दूरी पर बैठा कर शांति पूर्ण रूप से गेहूँ वितरित किए सरपंच भंवरलाल सिरवी ने बताया कि सभी खाद्य सुरक्षा में जुड़े परिवारों को पांच -पांच किलो नि शुल्क गेहूँ वितरित किए, राशन डीलर जोधाराम, अचलाराम चौधरी ने गेहूँ वितरित करते हुए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया व कहा कि इससे लोगों में खुशी की लहर है व राहत महसूस की इस मोैके पर  नायणलाल मीणा, तरूण अध्यापक, पुखराज अध्यापक, पेमाराम जी,  राजस्थान पत्रिका के लक्ष्मण वागोणा, मुकेश बोस, आदि संख्या में समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।