"".

Flickr Images

खौड़ ग्राम में डोर टू डोर नकदी निकासी की सुविधा प्रदान की गई।


पाली : खैाड़ कोरोना लॉकडाउन के दौरान राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक द्वारा   ग्रामीण इलाकों में घरो तक नकदी पहुचने की  जिला कलेक्टर दिनेशचंद जैन की पहल पर  महाप्रबंधक केएन द्विवेदी द्वारा भेजी गई यह मोबाईल वेन  गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्र खौड़  ग्राम में डोर टू डोर नकदी निकासी की सुविधा प्रदान की गई  ताकि परेशानी झेल रहे किसानों  को खेतों में फसल कटाई के दौरान मजदूरी के भुगतान  हेतू उन्हें नकदी उपलब्ध करवाई गई। जिन लोगों के पास एटीएम कार्ड नही था, उन लोगो को बैंक मित्र के माध्यम से नकद राशि का आहरण भी करवाया गया। आज के इस कार्यक्रम में राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक की शाखा खौड़ के शाखा प्रबंधक वैभव मित्तल  का पूर्ण सहयोग रहा। इसी क्रम में  ग्राम के सरपंच श्रीमती दुर्गा दाधीच ,खोड़ चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित भाजपा जिला प्रतिनिधि मुकेश सीरवी  बैंक कर्मचारी महेंद्र चौधरी, प्रभाकर,रिकबचंद  ग्रामीण वालाराम, किशोर ,जीतू गोयल का भी सहयोग रहा।इस एटीएम वेन के साथ एफएलसी कोऑर्डिनेटर एलआर चौधरी द्वारा कोरोना संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए समय-समय पर एटीएम मशीन को सोडियम हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन से सैनिटाइज का ध्यान रखते हुए ग्राहकों की समस्याओं का निराकरण किया। तथा एटीएम उपयोग से पूर्व उपयोग करने वाले व्यक्ति के हाथ सैनिटाइजर से साफ करवाते रहे। इस अवसर पर उपयोगकर्ता के फेस मास्क सहित सोशल डिस्टेंसी का भी विशेष ध्यान रखा गया। मोबाईल एटीएम वेन से निकासी का सीनियर सिटीजन, गृहणियों, विद्यार्थियों ने भी लाभ उठाया।