"".

Flickr Images

नेता प्रतिपक्ष रानी ने नरेगा कार्यस्थल पर किये मास्क वितरित।

पाली : रानी पंचायत समिति प्रतिपक्ष नेता रेखा परिहार ने नरेगा कार्यस्थल पर श्रमिको को मास्क वितरित किये।परिहार ने बताया की लगभग महिने भर से मास्क बना रहे है और हर सरकारी कार्यालयो पुलिस चौकी खौड, पुलिस चौकी सोमेसर, मरुधरा ग्रामीण बैंक, डाकघर, ग्राम सेवा सहकारी समिति, ग्राम पंचायत के साथ साथ सफाईकर्मीयो एवं गाँव मे सभी जरुरत मंदो को मास्क वितरित किये गये। परिहार के द्वारा आज तक कुल 1000मास्क वितरित किये गये।इस मौके पर उपसरपंस महेंद्र सिंह सिंह ,वार्ड पंच मोहनलाल, निरमा परिहार, प्रकाश, मोतिसिंह, ताराराम व नरेगा श्रमिक उपस्थित थे, परिहार का कहना है की इस कार्य को करके मुझे बहुत खुशी मिल रही है और छोटी बहन निरमा परिहार के साथ साथ पूरे परिवार का सहयोग मिल रहा है ।