"".

Flickr Images

कोरोना योद्धाओं का ग्राम पंचायत द्वारा बहुमान किया।


रानी : पुरे देश में चल रहे लाॅक डाउन पार्ट में कोरोनावायरस को हराने में अहम भूमिका निभाने वाले कोरोना योद्धाओं का बहुमान किया गया। उपसंरपच नरेश आगरी ने बताया कि कोरोना योद्धाओं का आज ग्राम पंचायत सरपंच भरतकाक के निर्देशन में रानी गांव में कोरोना वायरस को लेकर पूरे गांव में जिस तरह सहयोग कर रहे हैं सफाईकर्मी , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पुलिस प्रशासन, चिकित्सा विभाग, उपस्वाथ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं भामाशाहों का माला पहनाकर स्वागत किया गया कोरकमेटी अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपुरोहित, दानाराम,बीट कांस्टेबल उदयसिह,बच्चुसिह, ट्रेफिक पुलिस सुरेंद्र सिंह, एएनएम हुलीकुमारी, ग्राम विकास अधिकारी रमेश मीणा, कनिष्ठ लिपिक हेमेंद्र सिंह चुंडावत, महिला सहायक सरोज सोलंकी, सभी ग्राम पंचायत सदस्य उपस्थित थे।