"".

Flickr Images

हाईमास्क लाइट लगवाने की मांग को लेकर सांसद को दिया ज्ञापन

हाईमास्क लाइट लगवाने की मांग को लेकर सांसद को दिया ज्ञापन

पलसाना - भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाईमास्ट लाइट लगवाने की मांग को लेकर सांसद के आवास पर  जाकर ज्ञापन सौंपा। भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदलाल बिजारणिया ने बताया कि कार्यकर्ताओं द्वारा सीकर रोड पर सिंघानिया ग्लोबल एकैडमी एवं जयपुर रोड पर भदालाकीढाणी बाईपास पर हाईमास्ट लाइट के लिए सांसद सुमेधानंद सरस्वती को ज्ञापन दिया। और बताया कि रात में लाइट नहीं होने के कारण हादसे होते रहते हैं। जिसमें एक दर्जन से भी ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है। सांसद को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान करवाने की मांग की। इस दौरान सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर सरपंच रूपसिंह शेखावत, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष गजानंद कुमावत, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश रुथला सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।



रिपोर्ट पवन कुमार शर्मा