"".

Flickr Images

लक्ष्मण छैला ने दर्शकों से बटोरी तालियां

शाहपुरा में विराट भजन संध्या में कलाकारों ने दी प्रस्तुति

पलसाना - ग्राम पंचायत ठिकरिया के राजस्व एवं आदर्श ग्राम शाहपुरा में  विराट भजन संध्या का आयोजन किया गया।  सोहनलाल ने बताया कि कुमावत समाज की ओर से शीतला अष्टमी पर्व को लेकर  जयपुर की पार्टी  के पप्पू कुमावत द्वारा मां शीतला का शानदार दरबार सजाया गया। गणेश वंदना  से शुरू हुई भजन संध्या ने श्रद्धालुओं को देर रात तक रोके रखा ।वही चाकसू के लक्ष्मण  छैला एवं जयपुर की डांसर शीतल ने  हैरतअंगेज करतब एवं हास्य  की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी ।डोकरी का विवाह कॉमेडी ने लोगों को खूब हंसाया । वही बाबुल की दुआएं लेती जा पर पांडाल में एक बार मायूसी छा गई।  अर्जुन प्रजापति , मक्खन कुमावत एवं महिपाल ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी । उसके पश्चात मां शीतला के भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। विराट भजन संध्या में सीताराम शर्मा, रामसिंह ऐचरा, फूलसिंह ,श्रवण ऐचरा ,रामकुमार मान, बनवारीलाल मान ,शंकर- राम अवतार शर्मा ,श्रवण बाजिया,  पंच नारायण राम साखुनिया, बनवारी लाल टेलर, सोहनलाल साखुनिया ,रामअवतार बोहरा ,मक्खन लाल ,अर्जुनलाल,  बजरंगलाल ,गोपाल , झाबर ,श्यामलाल ,शंकर ,रामेश्वर, छीतरमल वर्मा ,श्रवण मान  सहित आसपास के काफी श्रद्धालु पुरुषों एवं महिलाओं  ने हिस्सा लिया। शुक्रवार सुबह शाहपुरा एवं आसपास गांव ढाणियों की महिलाओं ने 1 दिन पहले बने ठंडे पकवान मीठे चावल, मीठा बाजरा, गुलगुले ,पूड़ी ,शक्करपारे, राबड़ी आदि से कंडवारा सजाकर मां शीतला की पूजा अर्चना की। महिलाओं ने नए नए परिधान पहनकर रुद्राक्ष, चिंटू तेरी मांय बुला ले सेडल माता जैसे मंगल गीत गाती हुई शीतला मंदिर पहुंची। शीतला माता को ठंडे पकवानों से रिझाया।  परिवार में अमन चैन खुशहाली की मंगल कामना की।




रिपोर्ट पवन कुमार शर्मा