"".

Flickr Images

हिन्दू महोत्सव समिति व विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में रामनवमी पर जय श्रीराम के जयकारों व बैण्ड की मधुर धुनों पर भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली।

हिन्दू महोत्सव समिति व विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में रामनवमी पर जय श्रीराम के जयकारों व बैण्ड की मधुर धुनों पर भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली।


पाली : हिन्दू महोत्सव समिति व विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में रामनवमी पर जय श्रीराम के जयकारों व बैण्ड की मधुर धुनों पर भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। शहरवासियों ने जगह-जहग फूल बरसाकर स्वागत किया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात नजर आए।

शोभायात्रा पानी दरवाजा स्थित रघुनाथ मंदिर से सुबह नौ बजे प्रभु राम के जयकारों के साथ रवाना हुई। जो शहर के बादशाह का झंडा, सर्राफा बाजार, गोल निम्बड़ा, गुलजार चौक, पुराना बस स्टैंड, पुरानी सब्जी मंडी, रूई कटला, धानमंडी होते हुए पानी दरवाजा पहुंची। शोभायात्रा में विभिन्न समाजों के लोग शामिल हुए। झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। शोभायात्रा का शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया। लोगों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए ठंडे पेय पदार्थ व आइसक्रिम की व्यवस्था भी की। इस मौके पर विधायक ज्ञानचंद पारख, सभापति रेखा भाटी, पूर्व सभापति व पार्षद राकेश भाटी, हिंदू महोत्सव समिति के संस्थापक कमल किशोर गोयल, प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी, राजस्थान क्षेत्रीय संयोजक किशन प्रजापत, शोभायात्रा अध्यक्ष रामनिवास सोनी, शोभायात्रा मंत्री अनिल चौहान, विभाग मंत्री भीमराज चौधरी, जिला कार्य अध्यक्ष नरेंद्र माछर, जिला अध्यक्ष विजय राज सोनी, जिला उपाध्यक्ष पूर्ण प्रकाश निम्ब्रार्क, आनंद स्वरूप गुप्ता मौजूद रहे।