भामाशाह कवि ग्रामवासियों की सुविधा के लिए गांव में आक्सीजन मशीन की भेंट
पाली (रानी) : ग्राम पंचायत बिजोवा में भामाशाह कवि युगराज जैन ग्रामीणों के लिए मशीहा बन कर सेवा दे रहे हैं ग्रामवासियों को कोरोना काल में समस्या न हो इस लिए कवि ने एक ऑक्सीजन कन्सटेटर मशीन प्राथमिक उपचार में सहयोग हेतु भेंट की ग्रामवासियों के लिए बड़े ही खुशी की बात है कि भामाशाह कवि द्वारा समय समय पर ग्राम विकास एवम जनहित कार्य किये जाते है पिछले दिनों में भी इनके द्वारा गांव के लिए एक एम्बुलेंस व एक ई कचरा गाड़ी भेंट की थी जिनकी सेवाए निरन्तर जारी है आज कवि ने ऑक्सीजन मशीन दी है इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि हरीश देवासी, राजकमल पारीक, वार्डपंच अरविंद शर्मा, पंचायत सहायक महेंद्र सिंह, लाखाराम देवासी, बाबूलाल, वालाराम सेन मौजूद रहे
रिपोर्ट : भीमराज पारंगी

