"".

Flickr Images

चक्रवती तुफान एवं आपातकाल के लिये ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामीणों को जागृत किया

चक्रवती तुफान एवं आपातकाल के लिये ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामीणों को जागृत किया


घेनडी़ : ग्राम पंचायत पिलोवनी / घेनड़ी में जिला कलेक्टर द्वारा दिये गये आदेश को ध्यान में रखते हुए  सरपंच किशोर सिंह राजपुरोहित ने मौसम विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के हिसाब से गुजरात तट पर सक्रिय तुफान 18 मई को मध्य रात्रि के समय राजस्थान के विशेषत: पश्चिमी जिलों में तबाही मचाने की शायद संभावना है। समय रहते चद्दर , पशु सम्पदा, चारागाह , मकानों/घर/आवास के खुले भाग का समय रहते हुऐ आवश्यक सुधार करने हेतु ग्रामीणों को गांव घेनडी एव पिलोवनी के गांव एवं ढाणियों में भौंपू के माध्यम से जागरूक किया गया, तथा राजपुरोहित ने बताया कि आवश्यक प्रयास करें ताकि कोई जान- माल की क्षति नहीं हो, इस विकट समय में  ग्रामीण एक दूसरे के की सेवादार बनें। एडवोकेट ललित प्रजापति, जगदीश वैष्णव, राजू प्रजापति ने हर गली मोहल्लों में जाकर ग्रामीणों को भोपु के माध्यम से जागृत किया



रिपोर्ट: राजू प्रजापति