विवाह समारोह में कोरोना गाइडलाइन की पालना का उल्लघंन करने पर 4 जगह से 60000 रूपये का जुर्माना वसूला।
पाली (बगड़ी नगर ) : 30 अप्रैल 2021 को बगड़ी क्षेत्र में चल रही शादियों की सिजन व कोविड 19 की गाइडलाइन की पालना को लेकर शुक्रवार को सोजत सिटी विकास अधिकारी सुनीता परिहार मय टीम एवं बगड़ी नगर थाना अधिकारी बाबूलाल जांगिड़ मय जाप्ता के द्वारा विवाह समारोह में कोरोना गाइडलाइन की पालना का उल्लघंन करने पर संयुक्त कार्यवाही करते हुए 60 हजार रूपए जुर्माने की राशि वसूली। शादियों में बरती जा रही लापरवाही को लेकर मुस्तैद नजर आई, बगड़ी नगर सहित कई क्षेत्र भर में स्टाफ के साथ सारगंवास, केरखेड़ा, गुड़ा श्यामा सहित अन्य गांवों का दौरा किया व विवाह स्थलो पर निरीक्षण किया। उन्होंने 4 विवाह स्थलो पर 50 से अधिक व्यक्तियों के पाए जाने पर पच्चीस - पच्चीस (25000 - 25000 ) हजार एवं पांच-पांच हजार के जुर्माना की राशि वसूली। इसके साथ ही आयोजकों की हिदायत देते हुए उन्होंने कोविड की गाइडलाइन की पालना नहीं करने व लापरवाही बरतने पर मुकदमा दर्ज करवाने की चेतावनी दी। साथ ही बताया कि यह जुर्माना सारगंवास 25 हजार रूपए, केरखेड़ा 25 हजार रूपए, गुड़ा श्यामा 5 हजार रूपए, सारगंवास 5 हजार रूपए की राशि वसूली की। कोरोना गाइडलाइन की पालना की हिदायत दी गई।

