टोल बूथ पर चौथे दिन भी टोल फ्री आंदोलन जारी
पलसाना - राष्ट्रीय राजमार्ग 52 स्थित अखेपुरा टोल बूथ पर कृषि कानूनों को वापिस लेने की मांग को लेकर चौथे दिन भी टोल फ्री आंदोलन जारी रहा। इतना ही नहीं टोल सचालकों को रोजाना लाखों रुपयों का नुकसान हो रहा है। धरने पर बैठे किसानों ने बताया कि केंद्रीय सरकार को झटका देने के लिए बंद पड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 52 टोल वसूली रोजाना कृषि बिलों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान संगठन में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा चौथे दिन भी धरना विधिवत रूप से जारी रहा। किसानों का कहना है जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी कब तक हम धरने पर बैठे रहेंगे। केंद्रीय सरकार को झटका देने के लिए अखेपुरा टोल बूथ पर वसूली नहीं होने देंगे। सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने से आंदोलन को और तेज करेंगे। आने वाले समय में जिले में महापंचायत बुलाए जाएगी। इतना ही नहीं राष्ट्रीय स्तर में किसानों को भी बुलाया जाएगा।
क्या कहते हैं पूर्व सरपंच भगवान सहाय जाखड़- संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अखेपुरा टोल बूथ पर धरना जारी रहा। 6 फरवरी को चक्का जाम एवं टोल फ्री किया। किसान आंदोलन में समर्थन किया जा रहा है। तीन कृषि काले कानूनों को वापस लेने के लिए गावों में सदस्य धरने में बैठे हुए हैं। धरना आगे से आगे बढ़ता जा रहा है। टोल बूथ पर वसूली नहीं हो रही है। महापंचायत बुलाई जाएगी।
क्या कहते हैं- पलसाना पंचायत समिति सदस्य रामनारायण चौधरी- टोल प्लाजा पर 6 फरवरी से लगातार धरना जारी है। टोल बूथ पर धरने पर बैठे किसानों कि जब तक पूरी मांग सरकार नहीं सुनेगी जब तक टोल फ्री अभियान जारी रहेगा। टोल वसूली भी बंद रहेगी।
क्या कहते हैं- पूर्व सरपंच रामदेव सिंह बिजारणिया काले कानून वापिस लेने की मांग को लेकर चौथे दिन भी धरना चल रहा है। किसान का यही कहना है जब तक सरकार पूरी मागें नही सुनती तो टोल बूथ पर धरना जारी रहेगा।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

