राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रहे उप विजेता
पलसाना - भारतीय खेल शिक्षा परिषद की ओर से जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सीकर के खिलाड़ी उपविजेता रहे ।सुभाष बरवड ने बताया कि प्रियांशु केडिया, आशीष सैनी, अमित स्वामी ,धर्मेंद्र कुमार वर्मा ,प्रेम सैनी, अरुण कुमार, महेश कुमार पालीवाल ,राहुल वर्मा ,रवि एवं मनोज ने शानदार प्रदर्शन किया। अतिथियों को द्वारा ट्रॉफी एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

