रेस्टा प्रदेश कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा
रेस्टा के प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों ने वर्चुअल मीटिंग में भाग लिया
पाली : राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ, रेस्टा की प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की वर्चुअल बैठक का आयोजन प्रदेशाध्यक्ष भेरूराम चौधरी की अध्यक्षता में जूम मीटिंग के माध्यम से किया गया।
बैठक में सबसे पहले कोरोना ड्यूटी करते हुए शहीद होने वाले कोरोना कर्मवीर शिक्षकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा के पाली जिलाध्यक्ष परमवीर सिंह ने बताया कि संगठन के मुख्य मुद्दे वरिष्ठ शिक्षकों के ट्रांसफर, अनिवार्य विषय हिंदी व अंग्रेजी के व्याख्याता पद सृजन, अन्तर मण्डल स्थानांतरण पर वरिष्ठता विलोपन, इसके अलावा कोरोना काल मे शिक्षकों से जुड़ी अन्य समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रदेशाध्यक्ष भेरूराम चौधरी ने वरिष्ठ शिक्षकों के एकमात्र केडर बेस संगठन राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ, रेस्टा से प्रदेशभर के सभी 70 हजार वरिष्ठ शिक्षकों को उनके कैडर बेस संगठन से जोड़ते प्रत्येक ब्लॉक व जिला स्तर पर सक्रिय कार्यकारिणी बनाने व विस्तार करते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही।
सीकर जिलाध्यक्ष प्यारेलाल ढाका ने संघ की मजबूती के लिए वार्षिक सदस्यता शुल्क लेने व सँख्याबल की मजबूती हेतु विशेषकर संघ के गठन से पहले से नियुक्त वरिष्ठ अध्यापकों व 2018 भर्ती जिनकी नियुक्ति 2020 में हुई उनको वरिष्ठ शिक्षकों के कैडर बेस संघ से जोड़ने को कहा।
बाड़मेर जिलाध्यक्ष बसन्त कुमार जानी ने संगठन की प्रत्येक ब्लॉक व जिला कार्यकारिणी सहित प्रदेशकार्यकरिणी का पुनर्गठन व विस्तार करने सहित तात्कालिक मुद्दे वरिष्ठ शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर आगामी रणनीति बनाने पर चर्चा की गई।
संगठन की लंबित अति महत्वपूर्ण माँगे व संघ की गिरदावरी से सम्बंधित वार्ता की गई।
मुख्य संरक्षक सुरेंद्र सहारण ने बताया कि संगठन द्वारा पिछले दो साल से कोई सदस्यता शुल्क नही लिया गया है। इसलिये अतिशीघ्र सदस्यता अभियान शुरू किया जाकर प्रदेश के सभी द्वितीय श्रेणी शिक्षकों को कैडर बेस संगठन से जोड़कर संघ को मजबूत किया जाए।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष कालेर ने बताया कि प्रदेश में चल रहे लॉकडाउन के दौरान ग्रीष्मावकाश समाप्ति पर स्कूलें खुलने व विद्यालय में विद्यार्थियों के नहीं आने तक शिक्षकों से वर्क फ्रॉम होम के आदेश करवाने व प्रदेश में परिवहन के साधन बन्द होने के कारण बाहरी जिलों के शिक्षकों को विद्यालय पहुंचने में आने वाली समस्या के बारे में शिक्षा निदेशक व शिक्षामंत्री को अवगत करवाने पर चर्चा की गई।
वर्चुअल मीटिंग में बाड़मेर जिलाध्यक्ष बसन्त कुमार जाणी, पाली जिलाध्यक्ष परमवीर सिंह, जोधपुर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सियाग, सीकर जिलाध्यक्ष प्यारेलाल ढाका, धौलपुर जिलाध्यक्ष ओतारसिंह लहरी, बीकानेर जिलाध्यक्ष ललित कुमार, दौसा जिलाध्यक्ष रामधन मीणा, सिरोही जिलाध्यक्ष नितिन कुमार, बून्दी जिलाध्यक्ष भानु राठौड़, अलवर जिलाध्यक्ष संजय राणा, चितौड़गढ़ से जीतमल जाट, डूंगरपुर से कपिल पाटीदार, उदयपुर से दर्शन मेनारिया, जयपुर से मूलचंद, प्रतापगढ़ से मोहनलाल खराड़ी, जालोर से गौतम आचार्य सहित सभी प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों ने मीटिंग में भाग लिया।
अंत मे प्रदेशाध्यक्ष भेरूराम चौधरी ने रेस्टा की प्रदेशकार्यकरिणी की जूम मीट में अपना अमूल्य समय देने के लिए समस्त पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों का आभार प्रकट किया गया।

