पाली - समग्र शिक्षा अभियान पाली, युएसएआईडी, टाटा ट्रस्ट एवं सेंटर फॉर माइक्रो फाइनेंस की ओर से बुधवार को रा बा.उ.मा.वि मील क्षेत्र मे प्रभारी पुस्तकालय शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया।
अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वक समग्र शिक्षा अभियान प्रकाश चंद सिंगाडिया ने बताया कि प्रत्येक जिले में चयनित एक मॉडल विद्यालय एवं 100 राजकीय विद्यालयों की प्राथमिक कक्षाओं में पुस्तकालय के माध्यम से बच्चों को आनंद के साथ पढना सिखने, पढ़ने में रूचि पैदा करने एव समझ के साथ पढ़ने कि दक्षताओं का विकास करने के उद्देश्य से राजस्थान स्कूल पुस्तकालय संवर्धन परियोजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने श्याम सिंह संभागियों से शिक्षकों को लाइब्रेरी के नियमित उपयोग के लिए प्रेरित किया तथा राजस्थान स्कूल पुस्तकालय संवर्धन परियोजना में पूर्ण सहयोग देते हुए किताबों को बच्चों तक पहुँचाने पर बात कही। प्रशिक्षण में पुस्तकालय संघ के जिला अध्यक्ष व एसआरजी नेमीचंद नवल, केसाराम राठौड, नवनीत नीरव, लक्ष्मी नारायण, मदन लाल ,हीरालाल आदि मौजूद रहे।


