"".

Flickr Images

पलसाना में किसानों ने किया चक्का जाम

किसानों ने किया चक्का जाम 

पलसाना - कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग 52 अखेपुरा टोल प्लाजा के पास किसानों के द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चक्का जाम किया गया। पूर्व सरपंच भगवान सहाय जाखड़ ने बताया कि संयुक्त  किसान मोर्चा के आह्वान पर सरकार द्वारा लगाए गए तीन काले कानून के विरोध में शनिवार दोपहर 12 से 3 बजे तक चक्का जाम किया गया। टेंट लगाकर   एकत्रित हुए किसानों को संबोधित करते हुए पूर्व सरपंच भगवान सहाय जाखड़ ने  सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब भी कोई कानून बनता है । उसके लिए पहले रूपरेखा तैयार होती है ।और काफी भागदौड़ एवं विभिन्न प्रक्रियाओं के दौर से गुजरने के बाद कुछ बन पाता है ।मगर वर्तमान सरकार ने अपने मनमर्जी से देश के संविधान को तोड़ने का काम किया है। जो बर्दाश्त नहीं होगा। बताया कि अगर यह कानून पारित हो  गया तो देश में ऐसी कोई ताकत नहीं जो फिर देश को सुरक्षित रख सकेगी।  सब एकजुट होकर जिस प्रकार साथ देते आए हैं, बरकरार रहे। कार्यक्रम को अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया ।इस मौके पर पलसाना, लढाणा ,जुराठडा, किशनपुरा ,पलसाना, रानोली शिष्यु एवं आसपास गांव के किसानों ने सहभागिता की।





रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा