सहायक जिला कमिश्नर एडीसी एवं ट्रेनिंग काउंसलर मीटिंग हुई
सघन निरीक्षण की रूपरेखा पर किया मंथन
पलसाना - कस्बे की शहीद सीताराम कुमावत एवं कन्हैयालाल तांबी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सहायक जिला कमिश्नर, एडीसी एवं ट्रेनिंग काउंसलर की मीटिंग संपन्न हुई। सहायक जिला कमिश्नर ( स्काउट ) एवं प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में ईस वंदना के साथ मीटिंग शुरू हुई। निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर एवं जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा सीकर के आदेशानुसार 10 फरवरी से 13 फरवरी तक विद्यालयों में होने वाले ग्रुप के निरीक्षण पर विस्तार से चर्चा हुई। मंगलवार सुबह 10 बजे शुरू हुई मीटिंग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खाटूश्यामजी प्रिंसिपल एवं एडीसी अलका मेहता ने कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग गतिविधियों को समर्पण एवं निष्ठा भाव से समर्पित होकर निस्वार्थ भाव से काम करने वाले स्काउटर- गाइडर एडीसी एवं प्रिंसिपल का स्थानांतरण नहीं किया जाना चाहिए । उच्च अधिकारियों द्वारा संबंधित विभाग को इस बारे में बताते हुए सुधार किया जाना चाहिए । हाल ही में प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर श्री बनवारी लाल कुमावत के हुए स्थानांतरण को गलत बताते हुए स्थानीय संघ के लिए अपूरणीय क्षति बताया । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरधनपुरा के प्रिंसिपल एवं एडीसी सुरेश कुमार शर्मा ने कहा की बालक के सर्वांगीण विकास के लिए सभी विद्यालयों में नियमित रूप से सह शैक्षिक गतिविधि के रूप में स्काउटिंग गाइडिंग का प्रभावी रूप से संचालन अति आवश्यक है। राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय खाटूश्यामजी के प्राचार्य एवं एडीसी भवानी शंकर शर्मा ने कहा कि कोविड-19 के दौरान स्काउटिंग गाइडिंग के द्वारा किए गए सेवा कार्य सराहनीय है। शर्मा ने कहा कि जिला मुख्यालय की पालना में अगले महीने होने वाले खाटूश्यामजी मेले के लिए भी सभी को निर्धारित मापदंड पूर्ण करते हुए सेवा कार्यों में अंजाम देने की बात कही। कॉविड 19 के दौरान तांबी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रिंसिपल एवं एडीसी राजेंद्र कुमार मीणा व स्टाप विद्यार्थियों ग्राम वासियों के सहयोग से किए गए कार्यों को प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में प्रमुखता से कहीं पर भी चर्चा हुई । सचिव पवन कुमार शर्मा ने 10 से 13 फरवरी तक निरीक्षण रिपोर्ट बकाया कोटामनी एकत्रित कर भिजवाने के क्रम में जानकारी दी। इस अवसर पर एडीसी राजेंद्र कुमार मीणा एडीसी अलका मेहता एडीसी सुरेश कुमार शर्मा एडीसी भवानी शंकर शर्मा प्रतिनिधि एडीसी हवा सिंह ,संयुक्त सचिव हर्षिता मीणा ,सचिव पवन कुमार शर्मा ,कोषाध्यक्ष पप्पूराम मीणा, ट्रेनिंग काउंसलर विनोद कुमार शर्मा, सांवरमल छब्बरवाल, ट्रेनिंग काउंसलर विष्णु कुमार शर्मा ,झूथाराम कुड़ी, कैलाश चंद आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

