कांग्रेस प्रत्याशी महावीरसिंह राजपुरोहित सुकरलाई के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया।
पाली :- केंद्र सरकार की और से लाये गए कृषि कानून के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर पाली में कांग्रेसजनों ने कांग्रेस नेता एवम पाली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी महावीरसिंह राजपुरोहित सुकरलाई के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। जिला कलेक्ट्रेट के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में किसान बिल के विरोध, हाथरस केस के दोषियों को सख्त सजा दिलाने एवम पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी को हाथरस जाने से बल पूर्वक रोकने और योगी सरकार की और उन्हें गिरफ्तार करने के विरोध में कांग्रेसजनों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर गांधी जी का प्रिय भजन "रघुपति राघव राजाराम" गाकर मोदी सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। इस अवसर पर पाली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे महावीरसिंह राजपुरोहित सुकरलाई ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा तीन किसान विरोधी अधिनियमों से हरित क्रांति को विफल करने की साजिश की जा रही है। ऐसे अधिनियम लाकर मोदी सरकार खेती और किसानी को भी अपने पूंजीपति मित्रो के हवाले करना चाहती है। किसान और खेतिहर मजदूर लगातार इस काले कानून का विरोध कर रहे है लेकिन केंद्र सरकार किसानों को प्रताड़ित कर उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी देश के किसानों और मजदूरों के साथ खड़ी है, आज का दिन किसान - मजदूर बचाओ दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। देश की जनता और कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के गलत मंसूबों को कामयाब नही होने देगी । इस दौरान कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष मोहन हटेला, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति जिला सह संयोजक जीवराज बोराणा, पूर्व शहर अध्यक्ष प्रकाश साँखला, पार्षद आमीन अली रंगरेज, हाजी बाबू भाई गौरी, सन्तोखसिंह बाजवा, तालिब अली चूडीघर, राजेन्द्र मेघवाल, पार्षद प्रतिनिधि मोहसिन खत्री, हाजी इंसाफ घोसी, शहजाद शेख, पूर्व पार्षद विनोद मोदी, अमराराम पटेल दयालपुरा, घनश्याम भाटी, पूर्व सरपंच गणपतलाल सांपा, श्याम वगोरिया, जगदीश प्रजापत, त्रिलोकचंद कवाड़, राधेश्याम साँखला, राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित, प्रकाश चौधरी, देवीसिंह टेवाली, रमेश राव, धनराज आर्य, अर्जुन सिसोदिया, मांगीलाल मेघवाल सहित कांग्रेसजन मौजूद रहे।


