"".

Flickr Images

 सखी वन स्टॉप सेंटर में मनाई गई गांधी जयंती। 


पाली :- महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक भागीरथ चौधरी ने बताया कि आज दिनांक 02.10.2020 को महात्मा गांधी  की 151 वी जयंती पर सखी वन स्टॉप सेंटर पर केंद्र प्रबंधक भावना सुमन के नेर्तत्व में कोरोना सम्बन्धी सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर जयंती  मनाई गई । केंद्र प्रबधंक भावना सुमन ने  गांधीवादी आर्दश के बारे में बताया व उनके आजादी के संघर्ष के बारे में बताया साथ ही गांधीजी के आदर्शो को जीवन में अपनाने हेतु बताया गया। इस मौके पर केस वर्कर देवी बामणिया, आई टी वर्कर राजसिंह चौधरी, विक्रम, ज्योति जी मौजूद थे