"".

Flickr Images

 एसीबी टीम ने रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार।


जोधपुर :- फलोदी में एसीबी द्वारा ₹3500 रुपये लेते हुए रंगे हाथों पटवारी को पकड़ा।आरोपी पवन कुमार जोशी द्वारा अपने निवास स्थान पर पैंतीस सो रुपये रिश्वत लेकर टेबल की दराज में रखी जिसको एसीबी टीम द्वारा रिश्वत राशि प्राप्त होने और टेबल की दराज में रिश्वत राशि के अलावा ₹31070 रुपये अतिरिक्त राशि बरामद की। एसीबी टीम के दुर्ग सिंह राजपुरोहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अयूब खान उप निरीक्षक पुलिस,राकेश कुमार हेड कांस्टेबल, भंवरलाल कांस्टेबल, मेघ सिंह वरिष्ठ लिपिक,  रामचंद्र सिंह राजपुरोहित कांस्टेबल, गणेश कांस्टेबल, प्रकाश कांस्टेबल, खम्माराम कांस्टेबल, चालक एसीबी स्पेशल यूनिट जोधपुर द्वारा कार्रवाई को किया गया एसीबी द्वारा पता चला की पप्पू राम विश्नोई के सांवरिज स्थित खसरा  ऋण मुक्त होने का म्यूटेशन व दादाजी की जमीन का खसरा नंबर उड़ानियो की ढाणी का हकनामा होने के बाद परिवादी व उसके भाइयों के नाम न्यूटेशन भरने के नाम पर ₹3500 रुपये रिश्वत राशि की मांग कि जिसकी उन्होंने एसीबी जोधपुर को जानकारी दी। एसीबी टीम द्वारा रंगे हाथों पटवारी को उसके घर से ही रिश्वत राशि सहित धर दबोचा।






मदन सिंह राजपुरोहित