प्रेमसिंह भावण्डा ने किया अखिल भारत हिन्दू युवा मोर्चा कार्यकारिणी का विस्तार।
पाली :- अखिल भारत हिन्दू युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव ओम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति के निर्देशानुसार महिला मोर्चा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पाण्डेय से विचार विमर्श करते हुए महिला मोर्चा पाली जिला अध्यक्ष के पद पर कंचन सिरवी को नियुक्त किया तथा पाली जिला सोशलमीडिया प्रभारी के पद पर रामलाल चौहान को नियुक्त किया गया तथा पाली ग्रामीण शहर मण्डल अध्यक्ष के पद पर सुरेश पटेल को नियुक्त किया प्रेमसिंह भावण्डा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को कहा कि अखिल भारत हिन्दू युवा मोर्चा के सविधान के अनुसार मंदिर मठों की रक्षा पर्यावरण रक्षा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा समाज में फैली कुरीतियों को मिटाना तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना तथा युवाओं को नशा मुक्त करने का इन सभी कार्यो को जन जन तक पहुचाने का कार्य करेंगे तथा इस देश को हिन्दुराष्ट्र बनाने के लिए हिन्दू संस्कृति का प्रचार प्रसार करके लोगों को हिन्दुत्व के प्रति जागरूक करेंगे।

