"".

Flickr Images

महाविद्यालय भवन के नव निर्माण बजट और विषय की मांग हेतु एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।


 पाली :- मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र के एकमात्र राजकीय महाविद्यालय मारवाड़ जंक्शन के नव भवन निर्माण हेतु बजट स्वीकृति करने और महाविद्यालय में राजनीति और भूगोल विषय को स्वीकृत करने हेतु एनएसयूआई छात्र प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री अशोक  गहलोत और शिक्षा मंत्री जी के नाम एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन  में बताया की भाजपा के समय चुनावी वर्ष को देखते हुए आनन फानन में कॉलेज खोला गया था मौजूदा महाविद्यालय के हालत बहुत ही खराब है इसमें शौचालय, पीने के पानी की समस्या और कमरों की कमी है जिसके कारण छात्रों को विधानसभा क्षेत्र में महाविद्यालय होते हुए भी मजबूरन अन्यत्र जगह भटकना पड़ रहा है साथ साथ ही मूल विषय राजनीति विज्ञान और भूगोल के ना होने के कारण भी छात्र-छात्राएं काफी परेशान है अतः जल्द से जल्द इन समस्याओं के निवारण हेतु मुख्यमंत्री  और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन द्वारा एनएसयूआई ने अवगत कराया l इस अवसर पर  यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अक्षय पाल सिंह, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष पंकज चौहान, पूर्व एनएसयूआई नगर अध्यक्ष हिमांशु मीणा, एनएसयूआई उपाध्यक्ष अविनाश परमार, एनएसयूआई छात्र नेता तरुण राजक  संजय सिसोदिया, राकेश माली, अफजल पठान,  देवेन्द्र जीनगर, हरीश शर्मा, तनवीर खान, दीपक डागी सहित  कई एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।