"".

Flickr Images

सरकार द्वारा प्रस्तावित वेतन कटौती के आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा।


पाली :- सरकार द्वारा प्रस्तावित वेतन कटौती के आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग को लेकर बुधवार को शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ पाली के संभाग अध्यक्ष राजेश जोशी एवं  जिलाध्यक्ष  मुकेश बोहरा के नेतृत्व में कार्मिको ने शासन सचिव वित विभाग के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर  वीरेन्द्र सिंह चौधरी को ज्ञापन सौपा।
     मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया  कि राज्य सरकार की ओर से कार्मिको के प्रतिमाह एक दिन के वेतन कटोती से उन्हे आर्थिक दृष्टि से जूझना पडेगा। उन्होने विषम परिस्थितियों एवं अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों की आर्थिक व्यवस्थाओ को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 के परीपेक्ष में राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तावित वेतन कटौती आदेश  पर पुनर्विचार करने एवं सहायक कर्मचारियों एवं अराजपत्रित मंत्रालयिक कर्मचारी संवर्ग को इस वेतन कटौति की अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग की। इस मोके  पर बंशीलाल सुथार, हेमन्त जोशी, अशोक कुमार सिसोदिया, हंसराज शर्मा, नवीन कुमार जैन,  राहुल परमार, हितेश बैरवा, अरूण चौधरी, द्वारका प्रसाद जावा, नारायण सिंह, अनिल नाथ,नरेश त्रिवेदी  सोमाराम मीणा, दिनेश परिहार, कैलाश भटनागर, हरिप्रसाद शर्मा,विनोद शर्मा, अश्विनी कुमार, कमल श्रीवास्तव, जसपाल सिंह, निरजा शर्मा, चम्पालाल, गिरवर सिंह राव , वीणा शर्मा, देवेन्द्र रूनवाल, महिपाल, कपिल परिहार, दलपतसिंह आदि कर्मचारी मौजूद थे।