कांग्रेस नेता महावीरसिंह राजपुरोहित सुकरलाई ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर रोहट क्षेत्र सहित जिले में कई जगह पर अधिक और देरी से हो रही लगातार बारिश से किसानों को हुएनुकसान का आंकलन करवाकर उन्हें मुआवजा दिलाने की मांग की ।
पाली :- कांग्रेस नेता महावीरसिंह राजपुरोहित सुकरलाई ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर रोहट क्षेत्र सहित जिले में कई जगह पर अधिक और देरी से हो रही लगातार बारिश से किसानों को हुए नुकसान का आंकलन करवाकर उन्हें मुआवजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने किसानों से भी अपील की है कि जिनके खेतो में फसलों खराब हुई है वे बीमा क्लेम के लिए इन्सुरेंस कम्पनी को टोल फ्री फोन कर सूचित करें ताकि वे इसका आंकलन कर सके । सुकरलाई ने जिला कलेक्टर को अवगत कराया कि रोहट तहसील क्षेत्र सहित जिले में कई जगह पर देरी से हो रही लगातार बारिश से खेतों में खड़ी फसलें पानी मे डूब गई, वंही कई जगह पर मौसम में नमी से फसलों में रोग लग गया है । इस बार क्षेत्र में मूंग की बम्पर बुवाई हुई, इसके साथ ही किसानों ने तिल, ग्वार, ज्वार सहित अन्य फसलो कि बुवाई की, जो कि खेतो में लहरा रही थी लेकिन देरी से हो रही लगातार बारिश से फसलें खराब हो रही हैं, जिसका सीधा नुकसान किसानों को हो रहा है । उन्होंने इसका आंकलन करवाकर किसानों को हो रहे नुकसान का मुआवजा एवम फसल बीमा क्लेम दिलाने के लिए आवश्यक कारवाई की मांग की। उन्होंने जिला कलेक्टर से आग्रह किया कि वे सभी पटवारियों को निर्देशित करे कि वे किसानों को बीमा क्लेम के लिए इन्सुरेंस कम्पनी के टोल फ्री पर सम्पर्क करने के लिए जागरूक करे ।