सामाजिक कार्यकताओ एवं शिक्षा विभाग के कार्मिको द्वारा कोरोना काल में दी गई सेवाओ के बदले उन्हे कोरोना योद्वा सम्मान पत्र से सम्मानित किया।


पाली :- वैश्विक महामारी कोरोना  महामारी के दौरान सामाजिक कार्यकताओ एवं शिक्षा विभाग के कार्मिको द्वारा कोरोना काल में दी गई सेवाओ के बदले उन्हे बुधवार को कोरोना योद्वा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि कोरोना काल में जहा एक ओर सभी विभागो द्वारा जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए अपनी सेवाए दी गई जिसमें सामाजिक कार्यकताओएवं  शिक्षा विभाग के कार्मिको ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई है। इसी के फलस्वरूप बुधवार को महात्मा गांधी राजकीय (अंग्रेजी माध्यम) विधालय पुनायता की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रिया ने स्थानीय पार्षद लूणसिंह राजपुरोहित, शिक्षक चंदन सिंह राजपुरोहित (मादडी) समेत कई कार्मिको को कोरोना योद्वा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।  इस दौरान  कैलाश चन्द्र दाधीच, अब्दुल हमीद, अब्दुल लतीफ, समीर गोहरान, सुभाष चन्द्र, चंदन दिवाकर, जय प्रकाश कान्ता असावा, सुमन बारहठ, निधि जोशी, विनिता जोशी, गुरूमुख सिंह लबाना आदि मौजूद रहे।