कवि आदित्य मौर्य बने भीम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष।
पाली :- युवाओं के प्रेरणास्रोत, उभरते युवा साहित्यकार एवं मंच संचालक कवि आदित्य मौर्य को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, सामाजिक जागरूकता एवं उनकी उपलब्धियों को देखते हुए भीम सेना के प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र मेघवाल ने कवि मौर्य को राजस्थान प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। ज्ञात हो कि कवि आदित्य मौर्य ने पिछले कुछ वर्षों से अपनी कविताओं एवं अपने समाजहित के कार्यो से काफी लोकप्रियता हासिल की है, साथ ही अपनी कविताओं के माध्यम से सामाजिक कुरीतिया जैसे मृत्युभोज, दहेज़ प्रथा, आदि के विरुद्ध एक अभियान के माध्यम से जन जन को जागृत कर रहे हैं साथ ही कवि मौर्य रैगर समाज के सबसे युवा जिलाध्यक्ष भी हैं। उनके प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर पारस मेघवाल, अशोक कुलदीप, महावीर उदित, विनोद भंसाली, गोविंन्द तुंगरिया, कन्हैयालाल परिहार, रामलाल चौहान, राकेश बोहरा, कमलेश लोहिया, नरेश परिहार एवं अनेक समाज बंधुओ ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।