"".

Flickr Images

धरती का श्रृंगार है पेड़ ।

पाली :- राजकीय माध्यमिक विद्यालय भबाण के तत्वावधान में स्थानीय ग्राम मे स्थित लोक देवता खागल महाराज मन्दिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया। पूर्व सरपंच जिंजारड़ी भंवरी देवी के मुख्य अतिथि मे कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व सरपंच ने कहा कि धरती का श्रृंगार पेड़ है। पर्यावरण को बचाने हेतु हमे अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। संस्था प्रधान हजारीमल मौर्य ने कहा कि विद्यालय परिसर मे स्थान पर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम प्रभारी भंवर लाल परिहार ने लगाये गये पेड़ों की सुरक्षा हेतु जिम्मेदारी ली, समय - समय पर उनकी देखभाल करने का जिम्मा लिया। मन्दिर प्रांगण को हरा - भरा करने व अधिक से अधिक छायादार पेड़ लगाने का ग्रामीणों से आह्वान किया। इस अवसर पर तेजसिंह जैतावत, फतेहसिंह राठौड़, बींजराज कडेला, भरोसराम यादव, देवीलाल मांजू, सीताराम जाट, महावीर सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रकाश, प्रवीण सिंह, रीना, माया, मनीषा, डिम्पल आदि मौजूद रहे।