गोदावास बायोसा माता मंदिर एवम बारसा गांव में हनुमानजी मंदिर में संस्कृति हरियाली के लिए कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया।


पाली ( मारवाड़ जंक्शन ) :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाली जिले के प्रचारक जितेंद्र कुमार के सानिध्य में  समीपवर्ती गांव गोदावास बायोसा माता मंदिर एवम बारसा गांव में हनुमानजी मंदिर में संस्कृति हरियाली के लिए कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया गया साथ ही पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया। जिला प्रचारक जितेंद्र कुमार ने कहा कि हमें अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधों का रोपण करना चाहिए उनका संरक्षण करना चाहिए पेड़ पौधे हमारे जीवन का चक्र है पेड़ पौधे हमारा आस्था का प्रतीक है इस मौके पर मंदिर के पुजारी प्रतापज, सरपंच गोविन्द, चंद्रप्रकाश, किशन चौधरी, नवीन चौधरी, जगमोहन युवा टीम सहित आदि युवा मौजूद थे।