"".

Flickr Images

बाली में राज्यसभा सांसद डांगी का युवा कांग्रेस ने किया जोरदार स्वागत। 


पाली :- बाली विधानसभा युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष  जितेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद नीरज डांगी के बाली विधानसभा पहुंचने पर बाली, मुंडा, सादड़ी, घाणेराव, देसूरी नारलाई, नाडोल के सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा गर्मजोशी से ढोल नगाड़े से स्वागत किया । विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र सोलंकी ने इस दौरान कहा कि नीरज डांगी के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पाली जिले में कांग्रेस पार्टी एक मजबूत स्थिति में है। कार्यकर्ताओं के कार्य ग्रास रूट पर होने के लिए हमें यह मौके के इंतजार था और यह मौका कार्यकर्ताओं को मिल गया राज्यसभा सांसद नीरज डांगी ने इस प्रोग्राम को सफल बनाने पर विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र सोलंकी का आभार प्रकट किया।