"".

Flickr Images

एक पहल आपकी सेवा संस्थान सोजत रोड़ द्वारा खाद्य सामग्री वितरण की।

पाली :-  कोरोनॉ वायरस के आंतक के बीच एक पहल आपकी सेवा संस्थान सोजतरोड  की टीम के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता डटे हुए है सेवा और सहयोग में,जहाँ एक तरफ  सोजतरोड कस्बा पूरी तरह लॉकडाउन है इस लॉकडाउन मै  जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के भोजन और खाने पीने की सामग्री  की कठिनाई ना हो कोई भी दिहाड़ी मजदूर भूखा ना रहे इस संकल्प के साथ पहल टीम के कार्यकर्ता घर घर जाकर खाद्य सामग्री वितरण कर रही है उनको सामाग्री, सोजतरोड के आप पास के गांवों जैसे भेसाना, धुंधला, मुसालिया,दादिया,सिसरवादा, सेहवाज ,सियाट, आदि गावो के लगभग 100 परिवारो को दे चुके है 20 दिन की कच्ची भोजन सामग्री ,इस कार्य में बहुत से भामशाओ का भी आर्थिक सहयोग रहा,पहल टीम के ये कार्यकर्ता रात दिन लगे हुए है इस सेवा मे अवदेश जी दवे, सूर्यप्रकाश लड्ढा ,कैलाश त्रिवेदी, निर्मल सोनी, पूरणसिंह राजपुरोहित, तरुणसिंह, महबूब खा, ओम पालरिया, विनोद सामरिया सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जुटे हुए है।