"".

Flickr Images

ग्राम पंचायत ने अभियान चलाकर गली-मोहल्लों में किया छिड़काव।


पाली :-  पाली जिले के जवाली गांव मे कोरोनो महामारी के बचाव के लिए ग्राम पंचायत जवाली ने अभियान चलाकर पूरे गांव में सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव करवाया| इस दौरान गांव के गली -मोहल्लों में जाकर छिड़काव किया गया | वही सरपंच साहब जुगराज जैन तथा उप संरपच महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने लॉक डाउन को लेकर घर -घर जाकर लोगों से अपील कर कोरोना महामारी के चलते आप सभी घरों से बाहर नही निकलने तथा अपने घर में बडे बुजुर्गों एवं बच्चों का ख्याल रखने एंव समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज कर अपने आप को स्वस्थ रखने को कहा| इस मौके पर संरपच व उपसंरपच के साथ घनश्याम भाई माली, मिथुन राणा ने मिलकर पुरे गांव में दवाई का छिड़काव किया।


पाली : जवाली गांव मे सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव करते हुये |